किसान साथियों नमस्कार, आजकल खेतों में रसायन खादों के लगातार प्रयोग से मिट्टी की सेहत का खराब होना सबसे बड़ी समस्या है। ज्यादा रासायनिक खाद डालने से मिट्टी कमजोर हो जाती है और फसल अच्छी नहीं होती। जिससे पैदावार कम आती है। ऐसे में एफएमसी(Fmc) कंपनी का एक बहुत अच्छे जैविक उर्वरक न्यूट्रोमैक्स(Nutromax) आता है। जो आपकी मिट्टी की सेहत को अच्छा बनाने में मदद करता है। इस लेख में आपको न्यूट्रोमैक्स(Nutromax) के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी।
एफएमसी न्यूट्रोमैक्स क्या है
एफएमसी न्यूट्रोमैक्स एक दानेदार जैविक खाद है। जिसमें वैसिकुलर आर्बुस्कुलर माइकोराइजा के साथ-साथ ह्यूमिक एसिड और अमीनो एसिड भी होते हैं। वैसिकुलर आर्बुस्कुलर माइकोराइजा पौधे की जड़ों को बढ़ाना में मदद करता है और ह्यूमिक एसिड और अमीनो एसिड नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों को पौधे तक पहुंचने में मदद करते हैं। यह पौधे में प्रोटीन की मात्रा को भी बढ़ाता है। जिससे पौधे हरे-भरे रहते है।
एफएमसी न्यूट्रोमैक्स को डालने के फायदे
न्यूट्रोमैक्स पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है। जिससे पौधा ज्यादा पानी और खुराक लेते हैं। फसल हरी भरी रहती है। इसके साथ-साथ इसको डालने से पौधे की सूखे के प्रति और रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है। इसके डालने से रासायनिक खाद भी पूरा काम करते हैं। यह मिट्टी के पीएच लेवल को सही करता है। न्यूट्रोमैक्स जैविक खेती में भी प्रयोग कर सकते है। इससे मिट्टी लंबे समय तक उपजाऊ बनी रहती है।
एफएमसी न्यूट्रोमैक्स का प्रयोग किन-किन फसलों में करें
किसान साथियों न्यूट्रॉनिक्स का प्रयोग आप सभी प्रकार की अनाज वर्गीय और सब्जी वर्गीय फसलों में कर सकते हैं। इसका प्रयोग आप गेहूं, गन्ना, आलू, धान, सरसों, भिंडी और अन्य सब्जी आदि सभी फसलों में कर सकते हैं। गेहूं, धान, सरसों, मक्का आदि फसलों में इसकी 3 किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है। गन्ना और आलू वर्गीय फसलों में इसकी 6 किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है।
एफएमसी न्यूट्रोमैक्स का प्रयोग कब करें
न्यूट्रोमैक्स का प्रयोग आप फसल की बुवाई के समय या फिर पहले पानी या खाद पर कर सकते हैं। जब आपकी फसल 20 से 40 दिन की हो उसे समय न्यूट्रोमैक्स का प्रयोग करने के सबसे अधिक फायदा मिलता है। क्योंकि यही अवस्था फसल की कल्ले बनाने की होती है। जिसमें न्यूट्रोमैक्स पूरा काम करता है और आपको इसको डालने के पूरे फायदे मिलते हैं। न्यूट्रोमैक्स का प्रयोग हमें पौधे की जड़ों के पास करना पड़ता है। इसको आप किसी भी खाद में मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। जब भी आप अपनी फसल में खाद डालते हैं। तब आप न्यूट्रोमैक्स को उसे खाद में मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। न्यूट्रोमैक्स की मात्रा आप अपनी फसल के अनुसार कमी या ज्यादा ले सकते हैं।
किसान साथियों अगर आपने भी न्यूट्रोमैक्स का प्रयोग किया है। आपको इसके कैसे रिजल्ट देखने को मिले। कृपया कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं और इसे आगे अन्य किसानों तक अवश्य शेयर करें। धन्यवाद!
ये भी पढ़े :- गेहूं की पैदावार बढ़ाने के आसान तरीके जानें